Politics

भाजपा की डबल इंजन सरकार पुरी तरह नाकाम - प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत

जनसुनवाई में गूंजे पेयजल, पट्टे और अधूरे विकास कार्यों के मुद्दे पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने सोमवार को कानोड़,भीण्डर व वल्लभनगर में की जनसुनवाई

Y

Yuvraj Pachori

Journalist

July 6, 2026

4 min read

Share:
भाजपा की डबल इंजन सरकार पुरी तरह नाकाम - प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
लूणदा। वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने सोमवार को कानोड़, भीण्डर व वल्लभनगर  में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।  शक्तावत ने नगर पालिका कानोड़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ अधिशाषी अधिकारी से विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की तथा समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। जनसुनवाई में तलावा एवं करूमड़िया क्षेत्र से आए ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कृषि भूमि पर पट्टे जारी करने, नगर की खराब पड़ी रोड लाइटों को ठीक कराने तथा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग रखी। इस पर शक्तावत ने अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करते हुए आमजन को शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए। शक्तावत ने जलदाय विभाग से पेयजल पाइपलाइन को जल्द चालू कराने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि वर्तमान मौसम में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की प्राथमिकता बताई। साथ ही नगर में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त कर प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने की बात कहीं। शक्तावत ने कानोड़ नगर के कमल वाला तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से इस परियोजना के लिए स्वीकृत बजट अब तक हुए कार्य, खर्च की गई राशि एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी मांगी। शक्तावत ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए तथा अधूरे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाना आवश्यक है। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। शक्तावत ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, अनिल कोठारी, अय्युब खान,गजेन्द्र जारोली,राजमल मीणा,वालुराम गायरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Image

पेंमाईश में हुई गड़बड़ियों को सुधारने की मांग -पूर्व विधायक शक्तावत वल्लभनगर में कार्यकर्ताओ एंव आमजनों से मुलाकात की। जिसमें किसानों ने शक्तावत के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि खाद व्यापारियों द्वारा खाद कि जमकर कालाबाजारी की जा रही है। व्यापारी सरकार द्वारा खाद की  निर्धारित दरों से कई गुना अधिक दर पर खाद बेच रहै। किसानो और कार्यकर्ताओ ने यह भी पीड़ा व्यक्त कि की बिजली विभाग द्वारा दिन रात में कई बार बिजली काट दी जाती और बिजली की आंख मिचोली चलती रहती है। शक्तावत को किसानों ने बताया कि अभी फसल बुवाई चल रही है और पुरे क्षैत्र में जंगली सुअरों का आंतक है सुअर खेत से बोई हुई फसल के बीजों को चौपट कर रहे है। किसानों ने अपनी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा की पुर्व में सरकार द्वारा की गई पेंमाईश में हुई गड़बड़ियों को सुधारने के लिए 136धारा  के तहत हजारों प्रकरण दर्ज है पर राजस्व विभाग द्वारा निस्तारण नहीं हो रहा हे जिससे कोर्टाे के चक्कर लगाना पड़ रहा है । जिस पर शक्तावत ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है सरकार सोई हुई है और पुरी तरह से भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है।शक्तावत ने अधिकारियों चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सुधर जाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बात कहीं। 
Image

इसी तरह से भीण्डर नगर पालिका में पट्टों के लिए चल रहे हंगामें के बीच शक्तावत  पालिका कार्यालय पहुंची। जहां ईओ जितेन्द्र कुमार मीणा के सामने आमजनों की समस्याएं लेकर पहुंची, शक्तावत ने आमजन की समस्याएं बताते हुए ईओ को चेतावनी दी कि अगर भीण्डर की जनता परेशान होगी तो मैं हर बार आपकी टेबल के सामने आकर हंगामा करूंगी। पूर्व विधायक अपने साथ पट्टों के लिए लगातार चक्कर काट रहे आमजनों को लेकर पहुंची थी। इस दौरान नगर पालिका द्वारा हर कार्य के लिए बहानेबाजी पर नराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आमजन की सुनने वाला कोई नहीं हैं और प्रशासक काल में अफसरशाही जनता के ऊपर हावी हो रही है। इस पर पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा कि आपके यहां पट्टा लेने आने वाले विधवा औरतें  बुर्जुग को हर बार बाजार के चक्कर कटवा करके उनके साथ मजाक क्यों कर रहे हो। अगर शिविर लगा रखा हैं तो उनकी समस्याओं को हल करवाने वालों को भी यहीं पर बिठाओ।

Share:

Related Articles