लूणदा। वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने अमरपुरा जागीर, लूणदा, सारंगपुरा कानोड़ व पीथलपुरा पंचायत का दौरा किया, व कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से सम्पर्क कर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार की बारह साल की उपलब्धियाँ व राजस्थान की भजनलाल सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। लोगों ने भीण्डर का स्वागत किया सबसे आकर मिलने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने भीण्डर को स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई विद्यालयों में कक्षा कक्षों की कमी है। भीण्डर ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व ही चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने डीएमएफटी फंड में कई स्कूलों में कक्षा कक्ष व डोम निर्माण की स्वीकृति दिलवाई है जो बच गये गये हैं उनके लिए भी सांसद को अवगत करा कर समस्या का समाधान करवाया जायेगा।
ग्रामीणों ने भीण्डर को बताया कि राजस्व विभाग की पिछली पैमाइश में जो त्रुटियां रह गई उससे किसानों को काफी दिक्कत आ रही है। जिस पर भीण्डर ने कहा कि अभी सभी पंचायतों में केम्प लग रहे हैं जहां रेवेन्यू अधिकारी मौजूद रहेंगे उनमें अगर समस्या उठायेंगे तो इन्द्राज दुरुस्ती हो सकती है एवं फिर भी नहीं होती है तो जिलाधीश से मिलकर समाधान करवाने का प्रयास किया जायेगा। कुछ ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की कई सड़कें रिपेयर करवाने की मांग कि, जिस पर भीण्डर ने बताया कि विभाग अपने आप कुछ वर्षों बाद वापस सड़क दुरुस्ती करता है जो सड़के लंबे समय से रिपेंयरिंग नहीं हुई है तो उन सड़कों के लिये विभाग को अवगत करवाने की बात कहीं। कृषकों की किसान सम्मान निधि बंद हो गई है उन्हें बताया गया कि ईमित्र केवाईसी करवा कर तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर समस्या समाधान की बात कही। अफीम के काश्तकारों ने भीण्डर को बताया कि धारा 8/29 से बड़ी दिक्कते हो रही है, इसे हटाया जाय जिस पर भीण्डर ने आश्वासन दिया कि वो इसके लिए मुख्यमंत्री से बात कर समस्या समाधान की बात कहीं।
सम्पर्क के दौरान भीण्डर के साथ पूर्व प्रधान हरि सिंह सोनीगरा, पूर्व सरपंच प्रभाशंकर शर्मा,पूर्व पार्षद पारस नागौरी, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह गूंपड़ा, भगवान सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह मियावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भीमराज पाटीदार, राकेश पचोरी, राधाकिशन पाटीदार व कई वरिष्ठ मौजूद कार्यकर्ता थे।



