लूणदा। राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कानोड़ तहसील क्षेत्र में भी राजस्व एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
बगदाराम राणा होंगे कानोड़ के नए तहसीलदार
कानोड़ के तहसीलदार वगताराम पुरोहित का स्थानांतरण तहसीलदार (भू-अभिलेख), जालौर के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर बगदाराम राणा, जो वर्तमान में जसवंतपुरा में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे, उनको कानोड़ तहसील का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
इसी स्थानांतरण सूची में लूणदा पटवार मंडल में कार्यरत पटवारी प्रदीप यादव का तबादला विराटनगर (जयपुर) कर दिया गया है। इसके अलावा कानोड़ तहसील क्षेत्र में कार्यरत अन्य पटवारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं तथा उनके स्थान पर नए पटवारियों की नियुक्ति की गई है।
कानोड़ थाने से छह कांस्टेबलों का तबादला
पुलिस विभाग की स्थानांतरण सूची में कानोड़ थाना से छह कांस्टेबलों का तबादला किया गया है। इनमें श्रवणराम को यातायात शाखा, ओम प्रकाश बरवर को पुलिस थाना खेरोदा, सुनील वर्मा को पुलिस थाना फतहनगर, सुनील दत्त मीणा को पुलिस थाना खेरोदा, खेमाराम जाट को पुलिस थाना वल्लभनगर तथा अमित गमेती को पुलिस थाना खैरवाड़ा लगाया गया है।
इन कांस्टेबलों की कानोड़ में हुई नियुक्ति
वहीं, कानोड़ थाने में रिक्त हुए पदों पर अन्य थानों से पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है। इनमें शंकरलाल मीणा का स्थानांतरण कुराबड़ से, राजेन्द्र कुमार का खेरोदा से, छुट्टनलाल मीणा, रिंकुराम मीणा एवं मान सिंह का भीण्डर से तथा मोतीलाल मीणा का नेटग्रिड पुलिस लाइन से पुलिस थाना कानोड़ में किया गया है।
advt-





